Home Breaking News संभल में एक अवैध मस्जिद का ध्वस्तीकरण, कोर्ट के आदेश के बाद...

संभल में एक अवैध मस्जिद का ध्वस्तीकरण, कोर्ट के आदेश के बाद की गई कार्रवाई

38
0

संभल जनपद में कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिदों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को एक और अवैध मस्जिद का ध्वस्तीकरण किया गया। खास बात यह रही कि प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई से एक दिन पहले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयं मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया।

मामला ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर का है। यहां गाटा संख्या 641 पर स्थित नवीन परती श्रेणी की 439 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्की मस्जिद का निर्माण किया गया था। आरोप है कि मुतवल्ली हाजी शमीम ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर मस्जिद खड़ी कर दी थी।
लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर यह मामला तहसीलदार न्यायालय में चला, जहां 25 सितंबर को कोर्ट ने मुतवल्ली को बेदखली का आदेश जारी किया था। इसके बाद तहसीलदार द्वारा एक जनवरी और फिर तीन जनवरी को अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए गए।

प्रशासन की ओर से तीन जनवरी को बुलडोजर कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही मुतवल्ली और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सब्बल और फावड़ों की मदद से मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया। मस्जिद में लगा लोहे, लकड़ी और अन्य सामान ट्रैक्टरों के माध्यम से हटाया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संभल में अवैध मस्जिदों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत यह पांचवीं मस्जिद है, जिसे ध्वस्त किया गया है। इससे पहले चार अन्य अवैध मस्जिदों को भी प्रशासन द्वारा गिराया जा चुका है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/mla-championship-trophy-2026-inaugurated-in-a-grand-manner-at-roorkee/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here