Home Political news ‘ग्राम प्रधान की हैसियत नहीं’ संगीत सोम पर रामगोपाल यादव का वार

‘ग्राम प्रधान की हैसियत नहीं’ संगीत सोम पर रामगोपाल यादव का वार

57
0

इटावा में रामगोपाल यादव का तीखा हमला, संगीत सोम को बताया ‘धोखे से विधायक’

उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि संगीत सोम जैसे नेताओं का नाम लेने की भी जरूरत नहीं है, उनकी हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं है और वे एक बार धोखे से विधायक बन गए थे।

दरअसल, हाल ही में संगीत सोम ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था, उन्होंने यह भी कहा था कि शाहरुख खान ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदा है और जो भी देश के खिलाफ गद्दारी करेगा, वह गद्दार कहलाएगा।

संगीत सोम के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि संगीत सोम ने उन्हें भी गद्दार कहा था, लेकिन ऐसे लोगों की बातों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि खेलों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में राजनीति नहीं होनी चाहिए, हालांकि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा है, वह गलत है और उसकी आलोचना की जानी चाहिए।

रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास अब कोई विकास का एजेंडा नहीं बचा है, केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी किसानों, अल्पसंख्यकों और दलितों के साथ अन्याय कर रही है। उनके मुताबिक राम मंदिर जैसे मुद्दे खत्म होने के बाद बीजेपी के पास अब केवल सांप्रदायिक मुद्दे ही बचे हैं।

वहीं, बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के फैसले पर संगीत सोम ने बयान देते हुए कहा कि वे इस फैसले का हृदय से स्वागत करते हैं और सनातनियों की भावनाओं को समझने के लिए बीसीसीआई का आभार व्यक्त करते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि शाहरुख खान और उनकी टीम को देश से माफी मांगनी चाहिए और सनातनी एकता की वजह से ही आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खेलने से रोका गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here