Home Breaking News कौशांबी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद युवक ने की...

कौशांबी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद युवक ने की आत्महत्या, प्रेम संबंध थे दोनों के बीच

70
0

16 वर्षीय किशोरी ने लगाया गंभीर आरोप, आरोपी युवक रोहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; पुलिस मामले की जांच में जुटी

कौशांबी, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के शिवरतन का पूरा गांव एक सनसनीखेज मामले से हिल गया, 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने गांव के ही युवक रोहित पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रेम संबंध और दुष्कर्म का आरोप:

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप है कि रोहित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। इस मामले के चलते पीड़िता के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जैसे ही रोहित को अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी मिली, वह मानसिक तनाव में आ गया और शनिवार शाम से घर से बाहर था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा।

शव की खोज और पोस्टमार्टम:

रोहित की मां ने तीन घंटे तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह रोहित के पिता और छोटा भाई उसकी तलाश में गांव के बाहर स्थित बगीचे गए, बगीचे में उन्हें रोहित का शव पेड़ से रस्सी के फंदे में लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) जेपी पांडे और पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी हरीश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का बयान और जांच:

कौशांबी के सीओ जेपी पांडे ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाने में पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था, मुख्य आरोपी रोहित ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here