Home Uttrakhand हरिद्वार नेशनल हाईवे पर खुला भाकियू किसान सेना का कार्यालय।

हरिद्वार नेशनल हाईवे पर खुला भाकियू किसान सेना का कार्यालय।

72
0

हरिद्वार–दिल्ली नेशनल हाईवे पर भाकियू किसान सेना का कार्यालय उद्घाटित, किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

हरिद्वार–दिल्ली नेशनल हाईवे पर बसंत हवेली के सामने भारतीय किसान यूनियन (किसान सेना) का नया कार्यालय खोल दिया गया है, कार्यालय का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पंकज ग्रेड द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आबाद राणा ने कहा कि किसानों की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें संगठन के कार्यालय में गंभीरता से सुना जाएगा और उनके शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि यह कार्यालय किसानों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां वे बिना किसी भय के अपनी बात रख सकेंगे।

किसानों की आवाज बनेगा संगठन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पंकज ग्रेड ने कहा कि आज किसान हर स्तर पर दबाव में हैं, इसी को देखते हुए यह संगठन बनाया गया है, उन्होंने कहा कि भाकियू किसान सेना किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और यदि सरकार समाधान नहीं करती है, तो संगठन धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

गन्ना मूल्य, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल प्रमुख मुद्दे

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को गन्ना मूल्य, स्मार्ट मीटर, बिजली बिल समेत कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे, संगठन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में किसानों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

https://itreesoftwares.in/filmitics/lakhimpurs-dreaded-criminal-killed-stf-encounter-in-sultanpur/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here