Home Uttrakhand परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर सीएम धामी सख्त, नई नियमावली लाने के...

परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर सीएम धामी सख्त, नई नियमावली लाने के संकेत

62
0

उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर को लेकर सामने आ रही बड़ी अनियमितताओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम धामी ने संकेत दिए हैं कि राज्य के कई जिलों में जनसांख्यिकीय संतुलन बिगड़ने के मामले सामने आए हैं, जिसे लेकर सरकार गंभीर है और राज्यहित में सख्त निर्णय लेना आवश्यक हो गया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल ऐसे प्रमुख जिले हैं, जहां परिवार रजिस्टर में गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। इसके अलावा पौड़ी जिले के कोटद्वार, टिहरी के मुनिकीरेती तथा चंपावत के बनबसा–टनकपुर क्षेत्र भी सरकार की विशेष निगरानी में हैं।


सीएम धामी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध बसावट और फर्जी तरीके से नाम जोड़ने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जो राज्य की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। इसे देखते हुए परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने के नियमों को और अधिक सख्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार इस संबंध में नई नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया में है, ताकि अवैध प्रविष्टियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने संकेत दिए कि इस विषय पर जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य के दीर्घकालिक हितों की रक्षा के लिए सरकार किसी भी स्तर पर कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

https://itreesoftwares.in/filmitics/bku-kisan-sena-office-opened-on-haridwar-national-highway/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here