टीवी के मशहूर कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह कंफर्म किया कि वे अब अलग हो रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस फैसले में किसी की भी गलती नहीं है और उनकी कहानी में कोई “विलेन” नहीं है।
जय और माही ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने जिंदगी के इस सफर में अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है, लेकिन वे एक-दूसरे का सम्मान और साथ हमेशा बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हमेशा अच्छे माता-पिता और अच्छे दोस्त बने रहेंगे और बच्चों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।
Also Read- परिवार रजिस्टर में अनियमितताओं पर सीएम धामी सख्त, नई नियमावली लाने के संकेत
उन्होंने आगे लिखा कि वे शांति, समझदारी और सम्मान को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस फैसले के पीछे कोई नकारात्मकता नहीं है और वे आगे भी एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहेंगे।
बता दें कि माही और जय ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं। खुशी और राजवीर उनके फोस्टर बच्चे हैं, जबकि साल 2019 में वे बेटी तारा के पेरेंट्स बने थे। काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं, जिन्हें अब उन्होंने खुद कंफर्म कर दिया है।
माही और जय सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। माही इन दिनों टीवी शो ‘सहर होने को है’ में नजर आ रही हैं।





