Home Political news “बाबूजी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण” कल्याण...

“बाबूजी का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण” कल्याण सिंह को उनकी जयंती पर सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

56
0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित स्वर्गीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक भावुक संदेश साझा करते हुए कल्याण सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लिखा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह असंख्य रामभक्तों के हृदय में विश्वास का दीप प्रज्वलित करने वाले श्रीराम मंदिर आंदोलन के अडिग सेनानी थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्ठा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति रहे ‘बाबूजी’ ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति से उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा और गति प्रदान की। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here