नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सरकार और संगठन में संभावित विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं, ऐसे में सीएम योगी और पीएम मोदी की यह भेंट अहम मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि, बातचीत के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले समय में केंद्र और राज्य स्तर पर संगठनात्मक बदलावों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी की यह शिष्टाचार भेंट इन्हीं संभावनाओं के बीच हुई है, जिससे इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
फिलहाल, बैठक को औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई है।





