Home Uttrakhand दिल्ली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी से...

दिल्ली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी से भेंट कर दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

85
0

दिल्ली दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भारतीय राजनीति का एक विचारशील और मार्गदर्शक व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में डॉ. जोशी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। शिक्षा, वैचारिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सीएम धामी ने डॉ. जोशी की प्रखर विद्वता को देश की एक अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके अनुशासित जीवन और भारतीय संस्कारों के प्रति प्रतिबद्धता को नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. जोशी का जीवन सार्वजनिक जीवन में मूल्यों और सिद्धांतों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुलाकात के दौरान राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने माता पूर्णागिरि से डॉ. मुरली मनोहर जोशी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए उत्तराखंड राज्य और भाजपा परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाओं का संदेश दिया।

https://itreesoftwares.in/filmitics/cm-pushkar-singh-dhami-reached-delhi-and-attended-the-review-meeting-of-national-highway-projects/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here