Home Uttar Pradesh यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज, कई नए चेहरे बन सकते...

यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज, कई नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री

62
0

उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। 5 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई है। इसके बाद संभावित मंत्रियों के नाम सामने आने लगे हैं।

सामाजिक संतुलन साधने पर जोर
सरकार इस विस्तार में अलग–अलग समाजों को प्रतिनिधित्व देने की तैयारी में है। जाट समाज से भूपेंद्र चौधरी, पाल समाज से पूजा पाल, गुर्जर समाज से अशोक कटारिया, पासवान समाज से कृष्णा पासवान, कुशवाहा समाज से रामरतन कुशवाहा, ब्राह्मण समाज से मनोज पांडे, कुर्मी समाज से आशीष कुमार आशु और पद्मसेन चौधरी, कायस्थ समाज से आकाश सक्सेना और निषाद समाज से साध्वी निरंजन ज्योति का नाम चर्चा में है।

Also Read-कन्नौज जिला जेल से दो कैदी फरार, 5 अधिकारी निलंबित, सुरक्षा पर उठे सवाल

पीडीए रणनीति की काट पर फोकस
सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण की काट के तौर पर इस बार पाल, पासवान, कुशवाहा और कुर्मी समाज को खास प्राथमिकता दी जा रही है। लोकसभा चुनाव में इन वर्गों का समर्थन कम होने के बाद बीजेपी अब इन्हें दोबारा जोड़ने की कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के अलावा सीएम योगी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी भेंट की। सीएम ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here