Home Breaking News फिरोजाबाद में PDA पाठशाला के दौरान सपा जिलाध्यक्ष का बयान बना विवाद...

फिरोजाबाद में PDA पाठशाला के दौरान सपा जिलाध्यक्ष का बयान बना विवाद की वजह

232
0

समाजवादी पार्टी (सपा) अपने PDA (पिछड़ा–दलित–अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में PDA पाठशालाओं का आयोजन कर रही है, हालांकि, इन कार्यक्रमों के दौरान लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं, ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से जुड़ा है, जहां सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के बयान ने सियासी और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांडियामई में आयोजित PDA पाठशाला को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह यादव ने कहा कि वह खुद को हिंदू नहीं बल्कि यादव मानते हैं, उन्होंने धर्म और जाति व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “जो धर्म इंसान को कुत्ते से नीचे कर दे, वह उस धर्म को नहीं मानते।”

अपने संबोधन में सपा जिलाध्यक्ष ने मनुस्मृति और जाति व्यवस्था पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि समाज में इंसान को शूद्र कहकर अपमानित किया गया, जबकि सभी लोग मां की कोख से जन्म लेते हैं और सभी समान हैं। इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया।

शिवराज सिंह यादव ने अपने भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को भी निशाने पर लिया, उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में दलितों और पिछड़े वर्गों पर सबसे अधिक अत्याचार हुए हैं, इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज की कुछ जातियों और समुदायों का नाम लेकर भी टिप्पणी की, जिसे लेकर विरोध की आवाज़ें उठने लगीं।

PDA की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग से आती है, जबकि सत्ता और व्यवस्था पर केवल 10 प्रतिशत लोगों का नियंत्रण है, उन्होंने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक आबादी को वर्षों से भ्रमित कर सत्ता से दूर रखा गया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को कंबल वितरण के लिए बुलाया गया था, लेकिन मौके पर कंबल वितरण के बजाय PDA पाठशाला आयोजित कर दी गई, इसे लेकर ग्रामीणों के बीच भी चर्चाएं और नाराज़गी देखने को मिली, फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here