देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित वन विभाग मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। विशेष रूप से वन विभाग से जुड़ी विकास योजनाओं और परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस समीक्षा बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और राजपुर विधायक खजान दास भी मौजूद रहे। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध रूप से पहुंच सके। फिलहाल मुख्यमंत्री की यह समीक्षा बैठक जारी है और आने वाले समय में विकास कार्यों को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।



