Home Uttrakhand अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम धामी का ने पीड़ित परिवार को दिलाया...

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम धामी का ने पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

39
0

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। अंकिता के माता-पिता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार ने अपार पीड़ा और कष्ट सहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि परिवार द्वारा रखी गई सभी बातों को सरकार गंभीरता से ले रही है और उन पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने का मन था, ताकि वे उनकी पीड़ा को करीब से समझ सकें। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान अंकिता के माता-पिता ने जांच से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने रखे हैं। सरकार उन सभी तथ्यों को समझते हुए उचित और न्यायसंगत निर्णय लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सीएम धामी ने दोहराया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है और इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी।

अंकिता भंडारी मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कानूनी कार्रवाई अपने स्तर पर स्वतंत्र रूप से जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय आ चुका है और राज्य में एसएसआईटी (SIT) द्वारा जांच की जा रही है, जिस पर सरकार की लगातार निगरानी बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर जरूरी पहलू पर गंभीरता से विमर्श कर रही है और पीड़ित परिवार द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विचार के बाद निर्णय लिया जाएगा, लेकिन कानून की प्रक्रिया बिना किसी हस्तक्षेप के चलती रहेगी।

https://itreesoftwares.in/filmitics/sp-mla-vijay-singh-gond-passes-away-party-mourns/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here