Home Entertainment यश के 40वें जन्मदिन पर ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, फैंस में...

यश के 40वें जन्मदिन पर ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, फैंस में बढ़ा उत्साह

80
0

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। टीज़र काफी दमदार और रहस्यमय है, जिसे देखकर फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है।

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म
‘टॉक्सिक’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने किया है। इससे पहले यश का लुक सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब टीज़र आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

टीज़र में क्या है खास
टीज़र की शुरुआत एक कब्रिस्तान से होती है, जहां लोग किसी की मौत पर शोक मनाते दिखते हैं। तभी यश की एंट्री होती है और इसके बाद एक्शन और धमाकों का सिलसिला शुरू हो जाता है। भले ही यश की एंट्री आखिर में होती है, लेकिन वही टीज़र का सबसे दमदार हिस्सा है।

Also Read-कौशाम्बी में तहसील गेट के पास शरारती तत्वों ने बनाई नकली कब्र, मचा हड़कंप

इंटरनेशनल लेवल पर होगी रिलीज
फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जाएगा। इसे अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया गया है और भारत की सभी बड़ी भाषाओं के साथ-साथ कई विदेशी भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

हॉलीवुड जैसी टेक्निकल टीम
फिल्म के एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी हैं, जिन्होंने पहले आयरन मैन और जॉन विक जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वहीं इसके विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG नाम की इंटरनेशनल वीएफएक्स कंपनी ने किया है, जो कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है।

फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया
टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आ रही हैं। लोग यश के लुक, एक्शन और फिल्म के बड़े स्केल की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस को भरोसा है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर ‘केजीएफ 2’ के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here