Home Breaking News अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घंटाघर क्षेत्र की अवैध मजार...

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घंटाघर क्षेत्र की अवैध मजार ध्वस्त

55
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त किए जाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन देहरादून ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घंटाघर क्षेत्र के निकट स्थित एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए एरिया में सरकारी भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण/मजार को ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उक्त मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित थी। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में संबंधित पक्ष को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था और निर्धारित समयावधि के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर भी दिया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए देर रात मौके पर पहुंचकर अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://itreesoftwares.in/filmitics/azam-khan-lodged-in-rampur-district-jail-falls-ill-family-visits-him/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here