मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आंतरिक सड़कों, भवन निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 5.26 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है, यह राशि राज्य के विकास को गति देने और स्थानीय सुविधाओं में सुधार के उद्देश्य से जारी की गई है।
प्रमुख स्वीकृत परियोजनाएँ
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र (गोरखा नगर)
अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 2.84 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई, इसकी प्रथम किश्त के रूप में 1.14 करोड़ रुपये जारी किए गए।
पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र (विण)
रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतड़ी पुल तक सीसी मार्ग और दीवार निर्माण के लिए 97.25 लाख रुपये की मंजूरी दी गई, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 58.35 लाख रुपये जारी किए गए।
अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र (सल्ट)
तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट के तिरंगे की स्थापना के लिए 89.09 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, इसकी प्रथम किश्त के रूप में 53.45 लाख रुपये जारी किए गए।
बाजपुर विधानसभा क्षेत्र (ग्राम बाजपुर)
आंतरिक मार्गों 700 मीटर सीसी मार्ग निर्माण के लिए 55.57 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिसमें 33.34 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी की गई।
मुख्यमंत्री का निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने और गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी न होने का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ राज्य के विकास और जनता की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण हैं।



