Home Crime वाराणसी में चोरी की घटना मे बड़ी बरामदगी, 2 किलो 122 ग्राम...

वाराणसी में चोरी की घटना मे बड़ी बरामदगी, 2 किलो 122 ग्राम सोने के आभूषण बरामद

109
0

वाराणसी में पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए शहर के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सोने की बरामदगी की है। कर्णघंटा क्षेत्र स्थित एक सोने के आभूषणों की वर्कशॉप से चोरी हुए 2 किलो 122 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। इस सनसनीखेज चोरी ने बीते दो दिनों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रखा था। कड़ाके की ठंड के बीच भी पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी रही और आखिरकार मामले का पूरी तरह खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की इस वारदात की योजना करीब तीन महीने पहले बनाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में वर्कशॉप का केयरटेकर भी शामिल है, जिसने भरोसे का फायदा उठाते हुए वर्कशॉप की डुप्लीकेट चाभी तैयार करवाई। इसके बाद विस्तृत योजना के तहत चोरी को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शक से बचने के लिए केयरटेकर चोरी की रात बनारस से बाहर आजमगढ़ चला गया, जबकि उसके साथियों ने वर्कशॉप में घुसकर सोने के आभूषण चुरा लिए। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया और पुलिस ने सभी आरोपियों को चोरी किए गए पूरे आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी टी. सरवरण ने बताया कि वाराणसी में यह अब तक की सबसे बड़ी सोने की रिकवरी है। चोरी हुआ पूरा सोना बरामद कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/statement-of-bjp-state-president-mahendra-bhatt-on-ji-ram-ji-yojana/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here