Home Political news सपा के PDA कैलेंडर पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला, बोले- “रामद्रोही...

सपा के PDA कैलेंडर पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला, बोले- “रामद्रोही ताकतों से PDA कैलेंडर मे राम के उल्लेख की उम्मीद नहीं”

49
0

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित 72वीं नेशनल सीनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों—कांग्रेस और समाजवादी पार्टी—पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा रहा है। जब-जब देश में भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास हुआ, कांग्रेस ने उसमें अड़चन डाली। उन्होंने पुराने आरोपों को दोहराते हुए कहा, “कांग्रेस का चरित्र रहा है कि एक रुपये में से 85 पैसे दलालों और कांग्रेसियों की जेब में जाते थे, और आज उसी रास्ते पर सपा भी चल रही है।” केशव मौर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और देश में कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं है

इस दौरान केशव प्रसाद ने सपा के PDA अभियान को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि यह परिवारवाद, अपराधियों और गुंडों को बढ़ाने वाला मॉडल है। मौर्य ने आरोप लगाया कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें दलितों और पिछड़ों की याद नहीं आई, लेकिन सत्ता से बाहर होते ही उन्हें यह वर्ग याद आने लगा।

राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि रामद्रोही ताकतों से यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि वे अपने PDA कैलेंडर में राम मंदिर का उल्लेख करेंगे। उन्होंने कहा कि हर रामभक्त सच्चाई समझ चुका है। मौर्य ने यह भी कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण हो चुका है, लेकिन अखिलेश यादव आज तक दर्शन के लिए नहीं गए, जो बहुत कुछ कहता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव द्वारा मंदिर बनवाने का प्रयास हिंदू समाज की एकता और ताकत से डर का परिणाम है।

SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर केशव मौर्य ने कहा कि जिन लोगों के नाम सूची से कटे हैं, उन्हें फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम दर्ज कराने का पूरा अवसर दिया गया है। उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे पर राजनीति और दुष्प्रचार न करने की अपील की और दावा किया कि 2027 में एक बार फिर भाजपा की जीत तय है अयोध्या मंदिर में जाकर नमाज अदा करने वाले व्यक्ति से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उसकी गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here