Home Entertainment तलाक के बाद माही विज की ज़िंदगी में एंट्री, और नाम वही—जो...

तलाक के बाद माही विज की ज़िंदगी में एंट्री, और नाम वही—जो अब सबसे ज्यादा चर्चा में है!

65
0

4 जनवरी को पति जय भानुशाली से अलग होने की पुष्टि करने वाली माही विज की ज़िंदगी ने अब एक नया मोड़ ले लिया है।तलाक के सिर्फ छह दिन बाद माही ने अपने “बेस्ट फ्रेंड” नदीम के लिए ऐसा पोस्ट किया, जिसने सोशल मीडिया पर अफेयर की चर्चाओं को आग दे दी है।माही ने इंस्टाग्राम पर नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।तस्वीर में माही अपने हाथों से नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं और कैप्शन सीधा दिल पर वार करने वाला।

तलाक की अफवाहों के बीच माही विज के लिए जय भानुशाली ने शेयर किया पोस्ट,  लिखा- तुम कमाल का... | Jay Bhanushali shared a post for Mahhi Vij Amid  divorce rumours says

उन्होंने नदीम को सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि अपना घर, अपनी पनाह, अपनी ताकत और अपना सेफ ज़ोन बताया।यहां तक कि खुलकर लिखा I Love You इतना ही नहीं, पोस्ट के तुरंत बाद माही ने कमेंट सेक्शन भी ऑफ कर दिया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिल गई। पोस्ट में माही लिखती हैं कि नदीम उन्हें बिना बोले समझते हैं, उनका साथ मजबूरी नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से देते हैं।माही का कहना है कि चाहे लड़ाई हो, नाराज़गी हो या दिनों तक बातचीत बंद रहे,लेकिन दोनों की खामोशी हमेशा एक ही जगह खत्म होती है एक-दूसरे के पास। उन्होंने यहां तक कहा किहमारी आत्माएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

एक हैं नदीम और माही...', तलाक के बाद माही वीज ने मनाया बेस्ट फ्रेंड का  जन्मदिन, बेटी ने बुलाया 'अब्बू' - Mahhi Vij Says Her Soul Connected To Best  Friend Nadeem Amid

”नदीम कोई आम नाम नहीं हैं।वह सलमान खान की टीवी प्रोडक्शन कंपनी SK TV (सलमान खान टीवी) के फाउंडर और सीईओ हैं।सलमान और नदीम बचपन के दोस्त हैं और इंडस्ट्री में नदीम को सलमान का सबसे भरोसेमंद इंसान माना जाता है।खुद सलमान खान कई बार कह चुके हैं कि नदीम उनके सबसे करीबी दोस्त हैं, उनके सारे राज जानते हैं, और कई बार उन्हीं की वजह से वह मजाकिया अंदाज़ में “फंस” भी जाते हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यही ह क्या तलाक के बाद माही विज की जिंदगी में सचमुच नई मोहब्बत ने दस्तक दे दी है? या ये सिर्फ दोस्ती से भी आगे की एक बेहद खास दोस्ती है?फिलहाल, जवाब माही और नदीम ही जानते हैं… लेकिन चर्चाओं का तूफान थमने वाला नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here