योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने के लिए पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) की व्यापक तैयारियों में जुट गई है। इस बार सरकार का लक्ष्य बेहद बड़ा है—करीब 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों को ज़मीन पर उतारना।सरकारी सूत्रों के अनुसार, फरवरी के तीसरे सप्ताह में इस भव्य आयोजन को कराने की योजना है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए उन निवेश प्रस्तावों पर औपचारिक रूप से काम शुरू किया जाएगा, जिन पर पहले ही सहमति बन चुकी है। इसका सीधा मकसद प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को तेज़ करना और बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
ALSO READ अप्रेंटिसशिप से बदली युवाओं की तस्वीर, यूपी में 83 हजार से ज्यादा को मिला इंडस्ट्री ट्रेनिंग का मौका

योगी सरकार का मानना है कि पिछली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनियों के दौरान जिन निवेश परियोजनाओं की शुरुआत हुई, उन्होंने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई है। उद्योगों के विस्तार से न सिर्फ निवेश बढ़ा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार भी मिला है।सरकार का दावा है कि पांचवीं जीबीसी उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और निर्णायक कदम साबित होगी। इस आयोजन के जरिए निवेशकों में भरोसा बढ़ेगा और प्रदेश में विकास की रफ्तार को और तेज़ किया जा सकेगा।





