Home Crime एटा में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना, प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

एटा में ऑनर किलिंग की दर्दनाक घटना, प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

53
0

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। यहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह मामला थाना जैथरा क्षेत्र के गढ़िया सुहागपुर गांव का है। बताया गया है कि अशोक नामक व्यक्ति दिल्ली में ट्रक चलाता है। उसकी बेटी शिवानी की शादी सोमवार को होने वाली थी और उसी दिन उसकी बारात आने वाली थी। लेकिन रविवार रात करीब 8 बजे शिवानी का प्रेमी दीपक उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान अशोक ने दोनों को एक साथ देख लिया।

Also Read- “वोटर लिस्ट की खुली जांच! विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रदेशभर में सूची का वाचन”

बताया जा रहा है कि इसके बाद अशोक का गुस्सा भड़क उठा। उसने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर दीपक और शिवानी को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि दोनों के सिर ईंट से कुचले गए और खुरपी से गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, दीपक और शिवानी ने पहले इलाहाबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दीपक पहले भी शिवानी को कई बार अपने साथ ले जा चुका था, जिससे परिवार पहले से नाराज था।

घटना के बाद परिजनों ने रात में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here