Home Crime काशीपुर घटना पर सीएम धामी का बयान, जांच के आदेश, बोले—दोषी नहीं...

काशीपुर घटना पर सीएम धामी का बयान, जांच के आदेश, बोले—दोषी नहीं बख्शे जाएंगे

67
0

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि मामले में कहीं भी कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच का सच जल्द ही जनता के सामने लाया जाएगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

काशीपुर घटना पर प्रतिक्रिया के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सीएम धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से आज भारत एक युवा राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है, जो भारत की सबसे बड़ी ताकत है। अंत मे उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, संकल्प और विचार ही देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

https://itreesoftwares.in/filmitics/om-prakash-rajbhar-spoke-in-support-of-mamata-banerjee-saying-she-provided-efficient-leadership-in-bengal/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here