Home bollywood बेटी वामिका के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- “उस...

बेटी वामिका के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- “उस वर्जन में वापस नहीं जाना चाहती जो तुम्हें नहीं जानता”

90
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले करीब 7 सालों से फिल्मों से दूर हैं। वह अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर भी कम ही नजर आती हैं और अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। हालांकि, खास मौकों पर वह अपनी भावनाएं जरूर शेयर करती हैं।

11 जनवरी 2026 को अनुष्का और विराट की बेटी वामिका 5 साल की हो गईं। इस खास मौके पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा और इमोशनल पोस्ट रीशेयर किया। इस पोस्ट में लिखा था कि मां बनना इंसान को अच्छे तरीके से बदल देता है और खुद को पहले जैसा बनाए रखने की जरूरत नहीं होती।

Also Read- मेरठ अगवा केस में आक्रोश, दलित परिवार का आरोप, मां की अर्थी अब तक नहीं उठी

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “मैं अपने उस वर्जन में वापस नहीं जाना चाहती जो तुम्हें नहीं जानता था, मेरी बच्ची। 11 जनवरी 2021।” उनका यह मैसेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। अब वामिका 5 साल की हो चुकी हैं। कपल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अकाय है। अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। फिलहाल अनुष्का अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रही हैं और फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here