राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में आज युवाओं के लिए खेल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 27 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
सीएम धामी आगे कहा कि कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड अब खेलों के बड़े आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे युवाओं को नई पहचान और अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं और अधोसंरचना विकसित कर रही है।


