Home Uttrakhand बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह धरती डोली

बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह धरती डोली

53
0

उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7 बजकर 24 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। कुछ इलाकों में लोगों ने झटकों के साथ गड़गड़ाहट जैसी आवाज़ सुनने की भी बात कही है।

भूकंप के झटके भले ही हल्के थे, लेकिन अचानक आए कंपन से लोग कुछ समय के लिए सहम गए। हालांकि, किसी भी स्थान से अफरा-तफरी या भगदड़ की सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।

https://itreesoftwares.in/filmitics/one-person-died-and-two-others-were-seriously-injured-when-their-bike-collided-with-a-car-while-they-were-returning-from-a-resort/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here