Home Breaking News राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मंतशा फातिमा की शानदार सफलता, बरेली का नाम...

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मंतशा फातिमा की शानदार सफलता, बरेली का नाम किया रोशन

56
0

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की बेटी मंतशा फातिमा ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। 1 से 6 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मंतशा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिससे बरेली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। पुराने शहर थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली मंतशा फातिमा ने आईटी सेक्टर की सुरक्षित नौकरी छोड़कर खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का साहसिक फैसला लिया। उनका यह निर्णय आज युवा पीढ़ी, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

मंतशा एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मुशाहिद हुसैन रोडवेज से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि माता शबनम एक गृहिणी हैं। मंतशा ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में आईटी सेक्टर में नौकरी की, लेकिन बचपन से ही शूटिंग के प्रति उनकी गहरी रुचि रही। वह अक्सर अपने पिता से खिलौना गन मंगवाया करती थीं, जिससे उनकी प्रतिभा की झलक बचपन में ही दिखने लगी थी।

बेटी की रुचि और लगन को देखकर पिता ने हर कदम पर उसका साथ दिया। प्रशिक्षक सलमान के मार्गदर्शन में मंतशा ने नियमित अभ्यास शुरू किया और कई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक भी हासिल किए। उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। मंतशा फातिमा का कहना है कि वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा बेटियां खेल और करियर दोनों क्षेत्रों में आगे आएं और अपने सपनों को पूरा करें। वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here