Home Uttar Pradesh जलकल विभाग की मनमानी से जनता त्रस्त, बिना सुविधा के थमाए जा...

जलकल विभाग की मनमानी से जनता त्रस्त, बिना सुविधा के थमाए जा रहे भारी भरकम बिल

59
0

लखनऊ।जलकल विभाग की टैक्स वसूली को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। जानकीपुरम विस्तार स्थित सरगम अपार्टमेंट के निवासियों में जलकल विभाग की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बिना सीवर और पानी लाइन के भेजे जा रहे बिल

अपार्टमेंटवासियों का आरोप है कि जब अपार्टमेंट में न तो सीवर लाइन मौजूद है और न ही जलकल की पानी सप्लाई, फिर भी जलकल विभाग द्वारा हजारों रुपये के बिल लगातार भेजे जा रहे हैं, जो सरासर अवैध व अनुचित वसूली की श्रेणी में आता है।

अधिकारियों को लिखा गया शिकायत पत्र

जलकल विभाग की मनमानी से तंग आकर सरगम अपार्टमेंट के निवासियों ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता जलकल और मंडलायुक्त को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

पत्र में उठाए गए गंभीर सवाल

शिकायत पत्र में साफ शब्दों में लिखा गया है कि— “जब अपार्टमेंट में सीवर और जलकल पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, तो किस आधार पर जलकल विभाग द्वारा टैक्स वसूली के लिए बिल भेजे जा रहे हैं?”
निवासियों ने इसे अवैध वसूली करार देते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

जोन-3 के अधिशासी अभियंता पर उठे सवाल

पूरे मामले में जोन-3 के अधिशासी अभियंता की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोन-3 पहले भी गलत बिलिंग और अवैध वसूली को लेकर सुर्खियों में रहा है, इसके बावजूद विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।

पहले सुविधा, फिर बिल—निवासियों की दो टूक मांग

अपार्टमेंटवासियों ने जलकल विभाग के सामने साफ मांग रखी है कि— पहले अपार्टमेंट में पानी का पंप लगाया जाए पंप संचालक की नियुक्ति की जाए नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए इसके बाद ही जलकल विभाग बिल भेजे

जनता का सीधा सवाल

निवासियों का कहना है कि जब सुविधा शून्य है, तो टैक्स किस बात का? जलकल विभाग की यह कार्यप्रणाली आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

अपार्टमेंटवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गलत बिलों को निरस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जलकल विभाग और प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here