Home Uttrakhand चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

57
0

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों शीतकालीन चारधाम यात्रा जारी है, जहां श्रद्धालु शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं शीतकाल समाप्त होने के बाद अप्रैल–मई माह में चारों धामों के कपाट खुलने के साथ ही विधिवत चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसे लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदेश सरकार का फोकस आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और सुविधाजनक बनाने पर है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं, ऐसे में उनकी सुविधाओं और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विपरीत परिस्थितियों के बावजूद चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित की गई थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धामों में दर्शन किए। सरकार ने उस अनुभव से सीख लेते हुए इस बार और बेहतर व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में आने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के भगवान के दर्शन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here