Home Political news तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास पहुंचकर परिवार से की मुलाकात, दही-चूड़ा...

तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास पहुंचकर परिवार से की मुलाकात, दही-चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण

43
0

मकर संक्रांति से पहले बिहार की राजनीति में एक अहम पारिवारिक मुलाकात देखने को मिली है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

इस दौरान तेज प्रताप यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का औपचारिक निमंत्रण परिवार को दिया। उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। करीब आठ महीने बाद तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की नजदीकी सामने आई है, जिसे हालिया राजनीतिक चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान माहौल पूरी तरह पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण नजर आया। तेज प्रताप यादव अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाते हुए भी नजर आए। इस भावुक पल की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस मुलाकात की जानकारी तेज प्रताप यादव नेअपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी जिसमे उन्होंने लिखा कि-“आज अपने पिताजी आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी, माताजी आदरणीय श्रीमती राबड़ी देवी जी से 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचकर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी भेंट मुलाकात कर कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज’ कार्यक्रम हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।
साथ ही आज अपनी प्यारी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाने का अद्भुत पल भी प्राप्त हुआ।”

इस पारिवारिक मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि यह मुलाकात केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों के संकेत भी दे सकती है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/cm-yag-s-badshah-ka-malkat-ky-kay-khai-baat/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here