Home Prayagraj प्रयागराज के माघ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने...

प्रयागराज के माघ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

100
0

प्रयागराज में माघ मेला अपने चरम उत्साह पर है। मकर संक्रांति का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह माघ मेले का दूसरा प्रमुख पवित्र स्नान पर्व है। खास बात यह है कि आज षटतिला एकादशी भी पड़ रही है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।

सुबह के पहले पहर से ही दूर-दराज के राज्यों से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार सुबह 6 बजे तक करीब 9.5 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं, जबकि सभी प्रमुख घाटों पर लगातार स्नान का क्रम जारी है।

मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के शुभ संयोग पर कल्पवासी, साधु-संत और अखाड़ों से जुड़े महात्माओं ने भी संगम में विशेष स्नान किया। पूरे मेला क्षेत्र में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का माहौल बना हुआ है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज के संगम में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया संगम स्नान हजारों यज्ञों के समान फल प्रदान करता है और व्यक्ति को पापों से मुक्ति दिलाता है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवक लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

https://itreesoftwares.in/filmitics/india-vs-new-zealand-2nd-odi-today-team-india-will-enter-the-field-with-the-intention-of-winning-the-series/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here