Home bollywood नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

110
0

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने उदयपुर में शादी करने के बाद 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सबसे खास मेहमान सलमान खान रहे, जिनकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंगलवार रात मुंबई में हुए रिसेप्शन में सलमान खान स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। रेड कार्पेट पर दूल्हा-दुल्हन नूपुर और स्टेबिन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेबिन सलमान के आने से काफी खुश नजर आए। वायरल वीडियो में स्टेबिन सलमान को धन्यवाद देते दिख रहे हैं और सलमान उनके साथ पोज देते नजर आते हैं।

Also Read- मकर संक्रांति पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

सलमान खान ने सिर्फ कपल के साथ फोटो ही नहीं खिंचवाई, बल्कि कृति सेनन और उनके परिवार के साथ भी बातचीत और मस्ती करते दिखाई दिए। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।रिसेप्शन में सलमान के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंचीं। वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और पैपराजी के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं।इस खास मौके पर रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, नेहा धूपिया, मौनी रॉय, दिशा पटानी, अंकिता लोखंडे, हिना खान, ईशा मालवीय सहित कई और फिल्म और टीवी सितारे भी मौजूद रहे।