Home Crime पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

55
0

बाराबंकी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के बाद 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे जैदपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना, बाराबंकी के असन्द्रा थाना क्षेत्र के जमलापुर गांव का निवासी है। उस पर बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी और बहराइच जिलों में चोरी, अवैध शस्त्र बरामदगी, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थ तस्करी और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 28 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग पुलिस टीम वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध अपराधी की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गैंगस्टर एक्ट में था वांछित अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद वसीम थाना जैदपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/a-major-bjp-meeting-the-sir-issue-heats-up-a-major-announcement-will-be-made/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here