Home Devotional शिव मंदिर निर्माण विवाद: स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन से किया तत्काल...

शिव मंदिर निर्माण विवाद: स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन से किया तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध

71
0

मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में शिव मंदिर निर्माण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है, योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने इस मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है।

स्वामी महाराज ने आरोप लगाया कि गांव का मुस्लिम समुदाय दलित जाटव समाज को उनकी निजी जमीन पर शिव मंदिर बनाने से रोक रहा है, उनके अनुसार, गांव में लगभग 20,000 मुसलमान और केवल 500 दलित जाटव हैं, गांव में 15 से 20 मस्जिदें मौजूद हैं, लेकिन दलित समुदाय को अपनी निजी जमीन पर पूजा स्थल बनाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा, “यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जहाँ हिंदुओं को अपने पूजा स्थल बनाने से रोका जाए।”

स्वामी ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की और चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मंदिर निर्माण की अनुमति नहीं मिली, तो वे हिंदू समाज के सहयोग से स्वयं मंदिर निर्माण के लिए गांव पहुंचेंगे, उन्होंने हिंदू समाज से भी अनुरोध किया कि वे दलित जाटव समुदाय को तन-मन-धन से सहयोग दें।

यह विवाद वीडियो संदेश के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है। यह मामला न केवल धार्मिक और सामाजिक संवेदनाओं को जोड़ता है, बल्कि ग्रामीण जमीन और पूजा स्थल के अधिकारों की लड़ाई को भी उजागर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here