Home Crime मेरठ रेंज में अपराधियों पर कहर: 50 गैंगस्टर केस, 194 बदमाश बुक,...

मेरठ रेंज में अपराधियों पर कहर: 50 गैंगस्टर केस, 194 बदमाश बुक, 130 गिरफ्तार

92
0

इनामी गैंगस्टरों की तलाश में STF-यूपी पुलिस की 30 टीमें मैदान में

लखनऊ। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही मेरठ रेंज में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने जबरदस्त हमला बोला है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के 50 मुकदमे दर्ज कर 194 कुख्यात अपराधियों को कानून के शिकंजे में लिया गया है।
अब तक 130 गैंगस्टरों को गिरफ्तार
कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष फरार बदमाशों की तलाश तेज़ कर दी गई है।इन टॉप टारगेट अपराधियों में 10 हजार से लेकर लाखों रुपये तक के इनामी गैंगस्टर शामिल हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ और यूपी पुलिस की संयुक्त 30 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

डीआईजी नैथानी का अपराधियों पर सख्त वार

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने साफ कहा है कि मेरठ रेंज को अपराध मुक्त बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के शुरुआती दिनों से 15 जनवरी तक गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है और अब अगला कदम अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करना होगा।

जिलेवार गैंगस्टर एक्शन का पूरा ब्योरा

मेरठ रेंज के चार जिलों में पुलिस ने बड़े पैमाने पर गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज किए हैं—
मेरठ: 26 मुकदमे, 100 अभियुक्त
बुलंदशहर: 10 मुकदमे, 35 अभियुक्त
बागपत: 6 मुकदमे, 29 अभियुक्त
हापुड़: 8 मुकदमे, 30 अभियुक्त

130 गैंगस्टर सलाखों के पीछे, बाकी पर शिकंजा कसता जा रहा

अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है—
मेरठ: 62 गिरफ्तार
बुलंदशहर: 25 गिरफ्तार
बागपत: 21 गिरफ्तार
हापुड़: 22 गिरफ्तार
फरार अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही इन पर भी बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

हत्या, लूट, फायरिंग… गंभीर अपराधों का लंबा इतिहास

गिरफ्तार और चिन्हित गैंगस्टरों पर संगीन आपराधिक मुकदमों की भरमार है—
हत्या: 8 मुकदमे, 36 अभियुक्त
लूट व डकैती: 6 मुकदमे, 24 अभियुक्त
फायरिंग: 3 मुकदमे, 11 अभियुक्त
छिनैती: 3 मुकदमे, 7 अभियुक्त
चोरी व नकबजनी: 17 मुकदमे, 51 अभियुक्त
गौवध अधिनियम: 5 मुकदमे, 27 अभियुक्त
अन्य गंभीर अपराध: 6 मुकदमे, 33 अभियुक्त

डीजीपी के निर्देश पर फुल एक्शन मोड में पुलिस

डीजीपी राजीव कृष्ण के स्पष्ट निर्देश हैं कि गैंगस्टरों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। इसी के तहत मेरठ रेंज में पुलिस फुल एक्शन मोड में है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियों के साथ संपत्ति जब्ती की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here