Home Entertainment फरहाना भट्ट के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अमाल मलिक संग दोस्ती...

फरहाना भट्ट के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अमाल मलिक संग दोस्ती पर उठे सवाल

66
0

बिग बॉस 19 खत्म हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन फरहाना भट्ट अब भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह है उनका बेबाक और बिंदास अंदाज़। फरहाना कई बार बिना सोचे-समझे बोल देती हैं, जिस कारण वह चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उनकी दोस्ती अमाल मलिक से हुई थी, जिसे लेकर काफी बातें हुई थीं।अब एक बार फिर फरहाना की दोस्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक इवेंट का है, जहां फरहाना मीडिया से बात कर रही थीं। तभी भीड़ में से किसी ने जोर से कहा, “फरहाना, अमाल मलिक तू है कौन!” यह सुनते ही फरहाना हंस पड़ीं।

लोगों ने फरहाना के व्यवहार पर उठाए सवाल

फरहाना की इस प्रतिक्रिया से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज़ हो गए। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले फरहाना ने अमाल मलिक को अपना दोस्त बताया था और अब उन्हीं पर हंसना सही नहीं है। कई यूजर्स ने उनकी दोहरी सोच और पर्सनैलिटी पर भी सवाल उठाए हैं।

Also Read- निवेश मित्र 3.0: स्मार्ट गवर्नेंस की नई मिसाल, यूपी में निवेश अब और आसान

सलमान खान को लेकर भी दिया बयान

इस बीच फरहाना ने यह भी बताया कि शो खत्म होने के बाद उनकी सलमान खान से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा,“ग्रैंड फिनाले के बाद आज तक मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है।”जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलमान खान से मिलना चाहेंगी, तो फरहाना ने कहा कि अगर वह चाहें भी, तो शायद सलमान उनसे मिलना न चाहें। फरहाना के मुताबिक,
“पूरे सीजन में वो मुझसे नाराज़ रहे। शायद उन्हें मेरी पर्सनैलिटी पसंद नहीं आई।”

बिग बॉस 19 का सफर

गौरतलब है कि बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना बने थे। वहीं, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे पहले और दूसरे रनर-अप रहे। तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी।फिलहाल, फरहाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोग उनके बयानों को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here