Home Uttrakhand ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना सुशासन का मॉडल, धामी सरकार...

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना सुशासन का मॉडल, धामी सरकार की पहल को मिली सफलता

49
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू किया गया महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ प्रदेश में सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है। इस पहल के तहत सरकार सीधे जनता तक पहुंची और समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में 363 जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 2.8 लाख से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करते हुए त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में 363 शिविरों का आयोजन किया गया जिसमे 2.8 लाख से अधिक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और 29,086 शिकायतों का मौके पर समाधान भी किया गया जिस दौरान 39,689 प्रमाण पत्र भी जारी किये गए किए इस अभियान के तहत 1.5 लाख से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचा

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम इसी सोच का परिणाम है, जहां सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। सरकार की इस पहल को जनता से व्यापक सराहना मिल रही है और इसे उत्तराखंड में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/grand-launch-of-water-sports-on-the-ganges-during-the-legendary-magh-mela-2026/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here