Home Political news उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का देहरादून आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का देहरादून आगमन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

46
0

देहरादून: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून हवाई अड्डा (जौलीग्रांट) पहुंचे, उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुटकर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रिहर्सल किया गया और सड़क मार्ग से देहरादून तक के फ्लीट संचालन को पुख्ता किया गया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एयरपोर्ट से सीधे देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दोपहर लगभग 1 बजे सड़क मार्ग से वापस एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, और कोतवाल प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सुरक्षा और संचालन सुनिश्चित किया।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे राज्य में सतर्कता और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here