Home Education सफ़ेद बालों की छुट्टी कर देगी रसोई में रखी सौंफ! जान लीजिए...

सफ़ेद बालों की छुट्टी कर देगी रसोई में रखी सौंफ! जान लीजिए कैसे करें इस्तेमाल?

40
0

आजकल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका कारण खराब लाइफस्टाइल, खराब डाइट , तनाव तथा पोषण की कमी हो सकते हैं। इसके किए देसी उपचार लाभदायक साबित होंगे।
आजकल की इस बदलती लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही सफेद बालों की परेशानी कई लोगों को हो जाती है। अनियमित लाइफस्टाइल, ज्यादा तनाव एवं नींद की कमी तथा ज्यादा स्क्रीन टाइम जैसे कई कारणों से कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या होने लगती है। पहले के समय में जहां यह समस्या 40-50 वर्ष की उम्र के बाद देखने को मिलती थी, वहीं आज के समय में ये बहुत आम बन चुकी है। आज के समय में तो स्कूल – कॉलेज जाने वाले युवाओं तक में सफेद बालों की समस्या देखी जाती है। ऐसे में लोग तुरंत समस्या से समाधान चाहते हैं। बार-बार हेयर कलर करना न तो सेहत के लिए अच्छा है और न ही हर किसी के पास इतना समय होता है।

बालों के सफेद होने की वजह?

बालों को शरीर की अंदरूनी सेहत का प्रतीक माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में वात और पित्त का संतुलन बिगड़ता है तो इसका असर सीधे बालों की जड़ों पर पड़ता है। वहीं विज्ञान भी यह मानता है कि मेलानिन नामक पिगमेंट की कमी से बाल सफेद होते हैं। मेलानिन ही वह तत्व है जो बालों को उनका रंग देता है। जब तनाव, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, या पोषण की कमी होती है तो मेलानिन बनना कम हो जाता है, जिससे हमें सफेद बालों की समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक चीजें मदद कर सकती हैं।

सफ़ेद बालों के लिए उपाय –

सौंफ उन्हीं प्राकृतिक चीजों में से एक है, जो सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद करती है। आमतौर पर सौंफ को हम पाचन के लिए जानते हैं लेकिन आयुर्वेद में इसे त्रिदोष नाशक माना गया है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनॉयड्स, और कुछ ऐसे नेचुरल तत्व भी पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। यही डैमेज बालों के समय से पहले सफेद होने की एक बड़ी वजह बनता है। इसके साथ ही, सौंफ में मौजूद नेचुरल पिगमेंट बालों पर हल्की डार्क कोटिंग बनाते हैं। यह तरीका बालों को अंदर से काला नहीं करता लेकिन सफेद बालों को अस्थायी रूप से छुपाने में मदद करता है।

इस तरह लगाएं सौंफ को –

इस देसी नुस्खे की प्रक्रिया भी बहुत सरल है। सबसे पहले सौंफ को साफ पानी में कुछ देर भिगोया जाता है ताकि उसकी अशुद्धियां निकल जाएं। इसके बाद उसे हल्की आंच पर भूनकर पूरी तरह जलाया जाता है। जब सौंफ जलकर काली हो जाती है तो उसे ठंडा करके बहुत बारीक पीस लिया जाता है। अब सौंफ का पाउडर सफेद बालों पर लगाया जाता है। इसका असर एक दिन तक रहता है और अगली बार बाल धोने पर यह हट सकता है।

अगर लगातार सफेद बालों की समस्या बढ़ रही है तो चिकित्सक से परामर्श तथा खानपान में सुधार, कम तनाव और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here