Home Entertainment ए आर रहमान के बयान से मचा बवाल: इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता पर...

ए आर रहमान के बयान से मचा बवाल: इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता पर बोले, सेलेब्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

78
0

मशहूर संगीतकार ए आर रहमान हाल ही में दिए एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कम मिलने, सांप्रदायिक सोच और फिल्म ‘छावा’ पर अपनी राय रखी। उनके बयान के बाद बॉलीवुड सेलेब्स, गायकों और नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कम काम मिलने पर क्या बोले ए आर रहमान

बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा कि पिछले करीब आठ साल से उन्हें इंडस्ट्री में पहले जैसा काम नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि अब काम टैलेंट के बजाय कुछ खास लोगों के हाथ में है, जो न तो क्रिएटिव हैं और न ही क्रिएटिविटी को समझते हैं।रहमान के मुताबिक, धर्म भी काम कम मिलने की एक वजह है। लोग सामने कुछ नहीं कहते, लेकिन पीछे से बातें की जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में धीरे-धीरे सांप्रदायिक सोच बढ़ती हुई महसूस हो रही है

Also Read- Women’s Premier League में RCB की लगातार चौथी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से दी मात

फिल्म ‘छावा’ पर भी दी राय

फिल्म ‘छावा’ को लेकर ए आर रहमान ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जो लोगों के बीच के बंटवारे का फायदा उठाती दिखती है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म का उद्देश्य बहादुरी को दिखाना था।

कंगना रनौत का तीखा रिएक्शन

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ए आर रहमान के बयान पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए नाराजगी जताई। कंगना ने कहा कि उन्हें भी इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने ए आर रहमान पर पूर्वाग्रह और नफरत रखने का आरोप लगाया।कंगना ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी सुनाना चाहती थीं, लेकिन रहमान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था।

जावेद अख्तर, शान और शोभा डे ने किया बयान से इंकार

लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने कभी इंडस्ट्री में ऐसी सांप्रदायिकता महसूस नहीं की। उनके मुताबिक, ए आर रहमान को इंडस्ट्री में बहुत सम्मान मिलता है।वहीं सिंगर शान ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में धर्म के आधार पर काम नहीं मिलता, बल्कि काम सिर्फ म्यूजिक की जरूरत पर होता है।लेखिका शोभा डे ने भी रहमान के बयान को खतरनाक बताते हुए कहा कि अगर टैलेंट है तो बॉलीवुड में धर्म मायने नहीं रखता।

चिन्मयी श्रीपादा और मीरा चोपड़ा ने किया समर्थन

सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने ए आर रहमान का बचाव करते हुए कहा कि वह अक्सर वंदे मातरम् गाते हैं और किसी एक मौके पर न गाने से गलत मतलब निकालना ठीक नहीं है।
फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में काम कर रहीं एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा भी रहमान के समर्थन में सामने आईं। उन्होंने लिखा कि ए आर रहमान भारत को दुनिया में पहचान दिलाने वाले कलाकार हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

बयान के बाद बढ़ी बहस

ए आर रहमान के इंटरव्यू के बाद म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता और भेदभाव को लेकर बहस तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनके बयान से सहमत हैं, वहीं कई सेलेब्स ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here