Home Dharm माघ मेले में आस्था का संगम , मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं...

माघ मेले में आस्था का संगम , मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

84
0

प्रयागराज माघ मेले में आस्था का संगम देखने को मिल रहा है देर रात से ही श्रद्धालु पवित्र पावन गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज माघ मेले में अब तक दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रयागराज में लगातार सुबह से पुष्प वर्षा हो रही है और अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है l

मौनी अमावस्या के दिन सुबह से ही प्रयागराज में संगम की रेती पर संत विहंगम देखने को मिल रहा है देश-विदेश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हेलीकॉप्टर के जरिए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अद्भुत स्वागत किया जा रहा है उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि पिछले वर्ष महाकुंभ का आयोजन हुआ और इस वर्ष माघ मेले का पौराणिक आयोजन हो रहा है जो हर वर्ष प्रयागराज में आयोजित होता है लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद सनातन संस्कृति के सभी पर्वों को विशेष रूप से योगी सरकार और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में मनाया जाता है l