Home Breaking News BJP नेता संगीत सोम का अखिलेश यादव पर हमला, बोले—‘मुगल शासन के...

BJP नेता संगीत सोम का अखिलेश यादव पर हमला, बोले—‘मुगल शासन के आखिरी शासक थे, अब सत्ता में नहीं आएंगे’

18
0

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने अखिलेश यादव को मुगल काल का आखिरी शासक* बताते हुए कहा कि अब उनकी सत्ता में वापसी संभव नहीं है।

मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम

रविवार को संगीत सोम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले पहुंचे, जहां उन्होंने 45 वर्षीय महिला ममता विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात की गौरतलब है कि दो दिन पहले ममता का शव गंग नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ था, महिला के मुंह पर प्लास्टिक की टेप लगी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका गहराई।

पीड़ित परिवार को दिया मदद का भरोसा

बीजेपी नेता ने मृतका की बुजुर्ग सास, बीमार पति और चार बेटियों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया, इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सिर्फ राजनीति करती है और जातियों के नाम पर समाज को बांटने का काम करती है।

सपा पर राजनीति करने का आरोप

संगीत सोम ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी जगह-जगह धरना प्रदर्शन करती है, वह इस तरह की जघन्य घटनाओं पर धरना क्यों नहीं देती, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय और अपराधी को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

इसी क्रम में उन्होंने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा, “अखिलेश यादव मुगल शासन के आखिरी शासक थे, अब वे कभी सत्ता में नहीं आ सकते।”

महिला के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि ममता किसी अन्य व्यक्ति से भी बातचीत करती थी और पैसों को लेकर उसे धोखा दे रही थी।

चाय में नींद की गोलियां देकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप ने पहले चाय में नींद की गोलियां मिलाकर ममता को बेहोश किया और फिर अपने हाथों से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी, हत्या के बाद उसने ममता के मुंह पर प्लास्टिक की टेप लगाई और शव को रेहड़ी पर रखकर गंग नहर किनारे फेंक दिया।

CCTV फुटेज आया सामने

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी रेहड़ी पर चादर से ढका शव लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रेहड़ी, चादर और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here