Home Cricket कोहली का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर...

कोहली का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से जीती

42
0

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 296 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन उनका यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा। नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने भी 52-52 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं, इसके बावजूद टीम इंडिया लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में जैक फोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जेडन लेनक्स को 2 विकेट मिले।
डेरिल मिचेल इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए। उन्होंने तीन पारियों में कुल 352 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अंतिम वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में हराते हुए वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here