Home National राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की शिष्टाचार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

35
0

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड की रजत जयंती पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक भेंट कीं।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति को नैनीताल लोक भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रकाशित विशेष पुस्तक भी भेंट की। मुलाकात के दौरान उत्तराखण्ड की उपलब्धियों, विकास कार्यों और राज्य में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बातचीत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखण्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य के विकास और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को प्रशंसनीय बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here