Home Uttar Pradesh पिता की तेरहवीं के दिन बाइक सवार दबँगों ने पुत्र को पीट-पीटकर...

पिता की तेरहवीं के दिन बाइक सवार दबँगों ने पुत्र को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

34
0

यूपी के महोबा जिले में पिता की त्रयोदशी के दिन धारदार हथियारों से लैस होकर आए बाइक सवार दबँगों ने पुत्र की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे दूसरे पुत्र सहित चार अन्य लोगों को भी दबंगों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सरेशाम इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तैनात डॉक्टर ने एक युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है जबकि तीन अन्य से घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पिता की तेरहवीं के दिन हुई पुत्र की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल मामला अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव का है। जहां विकास और आकाश के पिता राम कृपाल की तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान सरेशाम तीन बाइकों में धारदार हथियार से लैस होकर आए आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने विकास के ऊपर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक की पिटाई होती देख उसे बचाने पहुंचे पारिवारिक और रिश्तेदारी जनों को भी दबंगों ने बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया इतने पर भी दबंगों का मन नहीं भरा और सरेशाम इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित परिवार को धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग पहुंचाया गया जहां तैनात डॉक्टर ने विकास को देखते ही मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद 22 वर्षीय अनिल पुत्र हरि सिंह की हालत में सुधार न होने पर उसे झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है जबकि मृतक के 23 वर्षीय भाई आकाश, 45 वर्षीय सुर्जन सिंह पुत्र नाथूराम, , 22 वर्षीय बाबू पुत्र जयप्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रविकान्त गौंड और सीओ सदर अरुण कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की हर पहलू से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पिता की त्रयोदशी के दिन हुई पुत्र की हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। सरेशाम हुई इस जघन्य वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को बड़ी चुनौती पेश कर दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here