Home Uttar Pradesh हिंदू पति से परेशान मुस्लिम महिला बच्चों संग सड़क पर धरने पर...

हिंदू पति से परेशान मुस्लिम महिला बच्चों संग सड़क पर धरने पर बैठी

40
0

सोनभद्र जनपद के अनपरा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मुस्लिम महिला अपने बच्चों के साथ बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। मामला अनपरा परियोजना गेट के पास का है, जहां महिला ने पति से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने करीब 15 वर्ष पूर्व एक हिंदू युवक से लव मैरिज की थी। इस शादी से उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के अनुसार बीते कुछ महीनों से उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर फरार है, जिसके चलते वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

महिला ने बताया कि पति की तलाश और अपनी सुनवाई न होने से आहत होकर उसने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने का फैसला किया। सूचना मिलने पर अनपरा थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया।

हालांकि, महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलता, तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेगी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने महिला को उचित कार्रवाई और मदद का आश्वासन दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here