कानपुर पुलिस एक बार फिर चर्चा में है, यहां एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, दरअसल कानपुर पुलिस ने बीते कई समय से एक वांछित अपराधी को पुलिस सुरक्षा दे रखी है।आरोपी बाकायदा 2 से 3 पुलिस के गनर लेकर ना सिर्फ चल रहा है, बल्कि उसकी वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रहा है।आरोपी का नाम अकील अहमद है जिसमें कानपुर शहर में अलग-अलग स्थान पर कई मुकदमे दर्ज हैं, कई मामलों में वह अभी भी वांछित अपराधी है जिसके घर की कुर्की तक हो चुकी है! इन अपराधों में रंगदारी, जान से मारने की धमकी और मारपीट समेत कई मामले शामिल हैं।
Also Read-8 साल बाद खुलने की तैयारी में JPNIC, लखनऊ में पार्किंग से होगी नई शुरुआत
ऐसे में कानपुर न्यायालय ने अपने एक नए आदेश में आरोपी अकील अहमद के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए, हैरान करने वाली बात है कि पहले तो सेंट्रल जोन की पुलिस आरोपी को उसके घर पकड़ने गई और जीप में बैठ कर थाने ले गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
आज तक के पास इसका सीसीटीवी फुटेज है जिसमें पुलिस आरोपी को बिठाकर जीप में ले जा रही है।वहीं आरोपी अकील अहमद की सोशल मीडिया अकाउंट में तमाम ऐसी रेल डाली गई है जिसमें वह पुलिस सुरक्षा को दिखाते हुए लोगों से मिल रहा है गाड़ी में घूम रहा है जमकर भौकाल दिखा रहा है।
लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल है जो कानपुर पुलिस की कार्यशैली को घेरे में खड़ा करता है कि कैसे एक वांछित अपराधी को लंबे समय से पुलिस सुरक्षा मिली है।इस घटना पर एडिशनल डीसीपी LIU ने आज तक को बताया कि आरोपी को पहले से सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन तीन माह पहले कमिश्नर सर के आदेश पर सुरक्षा हटा ली गई।आरोपी एक बड़े केस में विटनेस है, और विटनेस प्रोटक्शन स्कीम के अंदर उसे यह सुरक्षा दी गई थी, मामला संज्ञान में आते ही एक बार फिर से सुरक्षा हटा ली गई है।
ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है की एक वांछित आरोपी पुलिस गनर लेकर पूरे शहर में घूम रहा है और विभाग को खबर तक नहीं थी।कोर्ट आरोपी के खिलाफ वारंट इश्यू करती है और पुलिस उसे घर से उठाती भी है लेकिन कुछ समय बाद फिर छोड़ देती है!
उपरोक्त अकील अहमद ख़ान का आपराधिक इतिहास निम्नलिखित है-
मु०अ०सं० 16/2020, धारा 500, 504, 506 IPC एवं 66 आईटी एक्ट, थाना कर्नलगंज, कानपुर न
मु०अ०सं० 135/1998, धारा 384, 427, 323, 504 IPC, थाना अनवरगंज, कानपुर नगर
मु०अ०सं० 107/1998, धारा 384, 427, 323, 504 IPC, थाना अनवरगंज, कानपुर नगर
मु०अ०सं० 164/2020, धारा 420, 467, 468, 471 IPC, थाना स्वरूप नगर, कानपुर नगर





