Home Breaking News क्या शादी अब प्यार का रिश्ता नहीं, सिर्फ दिखावे का इवेंट बन...

क्या शादी अब प्यार का रिश्ता नहीं, सिर्फ दिखावे का इवेंट बन गई है?

60
0

आज के समय में शादी को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, क्या यह अब भी प्यार और भरोसे का पवित्र रिश्ता है, या सिर्फ दिखावे और सोशल मीडिया की दुनिया तक सीमित एक इवेंट बनकर रह गई है?
शादियाँ अब पहले जैसी सादगी और भावनाओं का प्रतीक नहीं रहीं, बड़े-बड़े वेन्यू, शाही इंतज़ाम, डिजाइनर कपड़े और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तस्वीरें सब कुछ ऐसा लगता है मानो शादी नहीं, कोई बड़ा इवेंट हो रहा हो।

हर फोटो और वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि रिश्ते में गहरा प्यार और समझ है, लेकिन यही रिश्ते कुछ सालों बाद टूटते नजर आते हैं, तलाक अब सिर्फ निजी मामला नहीं रहा, बल्कि सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है।

बॉलीवुड से राजनीति तक, टूटते रिश्तों की कहानी

यह स्थिति केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीति और समाज के उच्च तबकों में भी यही तस्वीर देखने को मिल रही है, हाल के वर्षों में बॉलीवुड में कई हाई-प्रोफाइल तलाक सामने आए हैं, इस सूची में करिश्मा कपूर और संजय कपूर, युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, ऋतिक रोशन और सुजैन खान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान, हार्दिक पंड्या और मॉडल नताशा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इन सभी मामलों में एक समानता देखने को मिली तलाक की शुरुआत अक्सर अफवाहों और अटकलों से हुई पहले सोशल मीडिया पर चर्चाएं, फिर सफाइयां और कुछ समय बाद आधिकारिक अलगाव की घोषणा।

नेहा कक्कड़ का पोस्ट और नई बहस

इसी कड़ी में हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया, जिसने लोगों को चौंका दिया, नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लिखा कि उन्हें जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और अन्य चीजों से ब्रेक लेने की जरूरत है, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह वापस लौटेंगी या नहीं।

इसके बाद नेहा ने एक और स्टोरी साझा करते हुए अपील की “दोस्तों, प्लीज मेरे मासूम पति और मेरे प्यारे परिवार को इस सब में मत घसीटो, वे सबसे अच्छे लोग हैं जिन्हें मैं जानती हूं और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके सपोर्ट की वजह से हूं, मैं कुछ दूसरे लोगों और सिस्टम से नाराज हूं।”

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे, लोग इसे अलग-अलग एंगल से देख रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि पहले हुए कई तलाक भी अफवाहों से शुरू हुए थे, हालांकि, सच क्या है और झूठ क्या यह केवल नेहा और रोहनप्रीत ही जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here