Home Uttar Pradesh हजरत रमजान शाह बाबा के उर्स मेला के मौके पर बार बालाओं...

हजरत रमजान शाह बाबा के उर्स मेला के मौके पर बार बालाओं ने किया अश्लील डांस

76
0

कासगंज जनपद के सहावर कस्बे से आई तस्वीरें और वीडियो धार्मिक आस्था को शर्मसार करने वाले हैं।हजरत रमजान शाह बाबा के उर्स मेले में जो हुआ, उसने आयोजकों, नगर पंचायत और पुलिस तीनों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read-क्या शादी अब प्यार का रिश्ता नहीं, सिर्फ दिखावे का इवेंट बन गई है?

उर्स के मौके पर बार बालाओं से खुलेआम अश्लील डांसकराया गया, भीड़ में जमकर रुपये उड़ाए गएऔर तमाशबीन बने रहे आयोजक।लोगों की धार्मिक भावनाओं को तार-तार कर दिया गया, और जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे रहे।सबसे चौंकाने वाली बातइस अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है,और वायरल फुटेज में पुलिसकर्मी खड़े होकर यह सब देखते हुए नजर आ रहे हैं।आरोप है कि सहावर नगर पंचायत ने ही रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कराया,जिससे हजरत रमजान शाह बाबा की दरगाह और उर्स की गरिमा को ठेस पहुंची।

बिना किसी वैध अनुमति के यह कार्यक्रम चलता रहाऔर सहावर पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा।अब बड़ा सवालक्या धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता फैलाने की खुली छूट दे दी गई है?