Home Political news अखिलेश यादव ने सांसदों के साथ की मैराथन बैठक बोले “सैंतीस जिताएंगे...

अखिलेश यादव ने सांसदों के साथ की मैराथन बैठक बोले “सैंतीस जिताएंगे सत्ताइस!”

24
0

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ एक लंबी मैराथन बैठक की। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि पार्टी को बूथ स्तर तक संगठनात्मक रूप से किस तरह और अधिक मजबूत किया जाए, ताकि 2027 के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उस सफलता को 2027 में दोहराने की रणनीति पर भी मंथन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में सांसदों से फीडबैक लिया गया और जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय करने, पीडीए वर्ग को और मजबूती से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट साझा करते हुए पार्टी के चुनावी इरादे साफ किए। उन्होंने लिखा—
“सैंतीस जिताएंगे सत्ताइस! हम मिलकर पीडीए सरकार बनवाएंगे पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे” अखिलेश यादव के इस संदेश को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प और रणनीतिक दिशा के रूप में देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी अब पूरी ताकत के साथ 2027 की चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here