Home Uttrakhand उत्तराखंड भाजपा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड भाजपा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी शुभकामनाएं

76
0

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चयन को लेकर उत्तराखंड में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रदेश भाजपा मुख्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती आई है और उसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।


प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष की युवा सोच, ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता के बल पर उन राज्यों में भी भाजपा का विस्तार होगा, जहां पार्टी अभी सत्ता में नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी और देशभर में भाजपा का परचम लहराएगा।